कोडरमा: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति को लेकर मरकच्चो एवं डोमचांच प्रखंड सभागार में समीक्षा बैठक हुई. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता एसडीओ सह निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी निर्मल सोरेन एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने की.
अधिकारियों ने अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी. एसडीओ ने बताया कि दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 22 एवं 23 अगस्त को मतदान केंद्र स्तर पर द्वितीय विशेष शिविर लगाये जायेंगे. बीएलओ को शिविर में नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने का निर्देश दिया गया.
25 अगस्त से चार सितंबर तक होम टू रोल सत्यापन अभियान चलाया जायेगा. इसमें बीएलओ परिवारवार मतदाता विवरण का सत्यापन करेंगे और संबंधित घरों पर स्टिकर लगायेंगे. बैठक में फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. मौके पर सीओ परमेश्वर कुशवाहा, बीडीओ हुलास महतो, रविन्द्र पाण्डेय, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ मौजूद थे.
