जयनगर में 26 अगस्त को निकलेगा रबीउल अव्वल का जुलूस, शांतिपूर्ण आयोजन का निर्णय

जयनगर के गोपालडीह में रबीउल अव्वल जुलूस को भव्य और अनुशासित तरीके से निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में अमन और भाईचारे का संदेश देने पर जोर दिया गया।

जयनगर: प्रखंड के गोपालडीह स्थित नूरी मस्जिद में रविवार को बैठक बुलायी गयी. इसमें 26 अगस्त को रबीउल अव्वल के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता मुफ्ती आशिक उर रहमान ने की.

बैठक में जुलूस को शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य तरीके से निकालने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि सभी गांवों के लोग आयोजन में सहयोग करेंगे तथा जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक नारे नहीं लगाये जायेंगे.

आयोजन के माध्यम से अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया जायेगा. जुलूस मार्ग को झंडों और आकर्षक रोशनी से सजाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुफ्ती आशिक उर रहमान, मिसबा उद्दीन खान, अनवर अंसारी, कौसर खान, अरमान खान, मुस्तकीम खान, कामो खान, मुफ्ती कौसरुल कादरी, शमशाद आलम, शहजाद खान, जिब्राइल अंसारी, जलाल अंसारी, जावेद अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >