चंदवारा. प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला परिवहन कार्यालय, कोडरमा की ओर से शुक्रवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए प्रखंड स्तरीय शिविर लगाया गया. शिविर में करीब 500 अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे. दिनभर लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों का फोटो व हस्ताक्षर लिया गया. कुल 287 अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया.
अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित टेस्ट प्रक्रिया पूरी होने के बाद लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जायेगा. कई लोग बिना ऑनलाइन आवेदन के शिविर में पहुंच गये, जिससे कुछ देर तक भ्रम की स्थिति बनी रही.
मौके पर डीटीओ विजय कुमार सोनी, मोटर यान निरीक्षक जोसेफ टोप्पो, सड़क अभियंता विश्लेषक अमर सिद्दीकी, तकनीकी सहायक अभिषेक मरांडी, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिकेत कुमार, अकुल कुमार रंजन व अजीत कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
