जयनगर: जिला परिषद के तत्वाधान में जयनगर हाट-बाजार परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान बाजार परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखना तथा आमजनों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.
वहीं जिला परिषद प्रशासन ने दुकानदारों, फुटपाथ विक्रेताओं एवं आम नागरिकों से बाजार परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा साफ-सफाई में सहयोग करने की अपील की. साथ ही हाट-बाजार के संचालन हेतु इच्छुक व्यक्ति/संस्थाएं जिला परिषद द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली निविदा (टेंडर) के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.
