कुएं में गिरने से नौवीं की छात्रा की मौत

अंकिता घर के पास स्थित कुएं पर बर्तन धो रही थी

डोमचांच. नवलशाही थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में सोमवार देर शाम हादसे में नौवीं कक्षा की छात्रा अंकिता कुमारी (16) की कुएं में गिरने से मौत हो गयी. मृतका फुलवरिया निवासी संजय मेहता की पुत्री थी. परिजनों के अनुसार, अंकिता घर के पास स्थित कुएं पर बर्तन धो रही थी. इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह संतुलन खोकर कुएं में गिर गयी. कुएं से आवाज आने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतका की मां ने बताया कि अंकिता को अक्सर चक्कर आने की समस्या रहती थी और उसका इलाज चल रहा था. सूचना मिलने पर नवलशाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया. अंकिता स्थानीय विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा थी. उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उसकी मौत से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >