श्री दिगंबर जैन विद्यालय में बच्चे हुए सम्मानित

श्री दिगंबर जैन विद्यालय में समारोह

झुमरीतिलैया. पानी टंकी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन विद्यालय में समारोह आयोजित कर प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. वहीं विद्यालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक कक्षा से एक छात्र को बेस्ट स्टूडेंट उपहार के रूप में पानी का जार दिया गया. विद्यालय के संयोजक सुनील छाबड़ा एवं सह संयोजक रीता सेठी ने विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. एकेडमिक हेड एकता जैन व सोनल जैन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय मजबूत होता है, जो छात्रों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाता है. विद्यालय के सुपरवाइजर मुरारी सिंह, विद्यालय इंचार्ज अभिषेक जैन एवं जूनियर सुपरवाइजर सुप्रिया गौरव ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. संचालन सेजल एवं निकिता आजमानी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >