कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में गुरुवार को हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषय पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा पांचवीं से 10वीं तक के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, नारी सम्मान समेत विभिन्न सामाजिक विषयों को अपनी कविताओं का आधार बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
संस्कृत और अंग्रेजी में विद्यार्थियों ने मारी बाजी
संस्कृत कविता वाचन में पीहू सिंह ने प्रथम, अलका कुमारी ने द्वितीय और उज्ज्वल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. अंग्रेजी कविता वाचन में आराध्य श्री प्रथम, निधि गुप्ता द्वितीय और अदृशा तृतीय स्थान पर रहीं.
हिंदी कविता वाचन में ऋषिका कुमारी, श्रेया कुमारी, अतुल चंद्रा, रागिनी कुमारी, तनीषा, प्रवीण कुमार राज, प्रिया कुमारी, आरफा परवीन, बुशरा परवीन और सृष्टि कुमारी ने अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया. कक्षा नौवीं और 10वीं में रिमझिम कुमारी, साहिबा प्रवीण और शरण्या सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं.
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अभिलाषा सिंह, कुरेश शर्मा, विक्रम कुमार दांगी और मनोज पांडेय ने निभायी. विकास कुमार थापा ने तकनीकी सहयोग किया.
कविता के जरिये सामाजिक सरोकारों का संदेश
सहायक निदेशक मनोज कुमार सिंह ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कविता वाचन के टिप्स दिये. प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें सामाजिक विषयों व मूल्यों की समझ विकसित होती है.
सुशांत सिंह, अंशिका कुमारी, सोमी प्रिया, सृष्टि कुमारी और सुष्मिता रंजन की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रहीं. आयोजन में उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर अमृत शंकर झा, रुटिंग कोऑर्डिनेटर दीपक सर्राफ, किशोर कुणाल समेत अन्य शिक्षकों का योगदान रहा.
