जयनगर. मुख्य महाप्रबंधक डीवीसी संजय कुमार ने शुक्रवार को कोसमाडीह, घंघरी, गांधीनगर और एशपांड के उत्तरी और पूर्वी साइड का निरीक्षण किया और उसे तुरंत ठीक करने का आश्वासन दिया. जांच टीम में डीवीसी मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार, डीजीएम फ्रांसिस हेंब्रम, सिविल इंजीनियर, मोर्चा की ओर से एक्टू जिला सचिव विजय पासवान, सीपीआई नेता महेश सिंह, भाकपा नेता वीरेंद्र यादव, यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र यादव, समसुल अंसारी, बबलू राणा, अमर परमार आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा के नेतृत्व में गत आठ अप्रैल हुए धरना-प्रदर्शन के बाद वार्ता हुई थी, जिसमें एशपांड से संबंधित क्षेत्र में हो रहे नुकसान का जायजा टीम बनाकर लेने का आश्वासन दिया गया था.
मुख्य महाप्रबंधक डीवीसी ने किया क्षेत्र भ्रमण
जांच टीम में डीवीसी मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार, डीजीएम फ्रांसिस हेंब्रम, सिविल इंजीनियर, मोर्चा की ओर से एक्टू जिला सचिव विजय पासवान, सीपीआई नेता महेश सिंह, भाकपा नेता वीरेंद्र यादव, यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र यादव, समसुल अंसारी, बबलू राणा, अमर परमार आदि मौजूद थे.
