बच्छेडीह स्कूल के 77 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, बाउंड्री वॉल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग का भी होगा काम

डोमचांच के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बच्छेडीह में प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने 77 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया और विकास कार्यों का निर्देश दिया।

डोमचांच: उत्क्रमित उच्च विद्यालय बच्छेडीह में गुरुवार को कक्षा अष्टम के छात्रों के बीच प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव की अध्यक्षता में साईकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुल 77 विद्यार्थियों को साइकिल दिया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों के द्वारा विद्यालय के बाउंड्री वॉल ऊंचा कारवाने का अनुरोध किया गया, जिसमें प्रमुख डोमचांच के द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए उक्त योजना को वीबीजी रामजी के तहत लेने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

साथ ही उत्क्रमित उच्च विद्यालय बच्छेडीह में वर्षा जल संचयन हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के अधिष्ठापन करवाने का भी निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम के प्रमुख के द्वारा पंचायत सचिव को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बच्छेडीह में यथाशीघ्र कैम्प लगाकर जन्म प्रमाणपत्र बनवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया.

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों से अपील किया कि विद्यालय में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने हेतु आयोजित किए जाने वाले कैम्प का लाभ उठाएं. मौके पर मुखिया बीना देवी, नंदकिशोर विश्वकर्मा, ममता विश्वकर्मा, पप्पू शर्मा, मो. युसुफ अंसारी, मनोज यादव, किशोर यादव, बीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >