नाली तोड़कर भूल गया नगर परिषद ! 10 दिनों से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य, लोग परेशान

कोडरमा के झंडा चौक स्थित छाबड़ा लॉज गली में अधूरी नाली निर्माण से स्थानीय लोग परेशान हैं. पिछले 10 दिनों से काम बंद है, जिससे जलजमाव और गंदगी की समस्या बढ़ गई है. नगर परिषद की निष्क्रियता से लोगों में आक्रोश है.

सुजल भदानी (कोडरमा): झुमरीतिलैया शहर के झंडा चौक के समीप स्थित छाबड़ा लॉज गली में अधूरी नाली निर्माण के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. करीब एक माह पहले नगर परिषद की ओर से पुरानी नाली को तोड़कर नई नाली का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन नाली को क्षतिग्रस्त करने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया.

10 दिनों से बंद पड़ा है निर्माण कार्य

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले करीब 10 दिनों से नाली निर्माण का काम पूरी तरह बंद है. गली में जगह-जगह टूटी नाली और निर्माण सामग्री पड़ी होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी हो रही है. बारिश होने पर यहां जलजमाव और गंदगी की समस्या और बढ़ जाती है, जिससे आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें- हजारीबाग जिला पुस्तकालय का DC ने किया औचक निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

शिकायत के बाद भी नहीं हुई ठोस पहल

मुहल्लेवासियों का कहना है कि नाली निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने को लेकर कई बार नगर परिषद कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर भी जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है.

आवागमन में हो रही परेशानी

स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाली का काम अधूरा रहने से उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. टूटी नाली और सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री के कारण गली से आवागमन में परेशानी हो रही है. लोगों ने नगर परिषद से अविलंब नाली निर्माण पूरा कराने और गली को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके.

ये भी पढ़ें- चंदा चोरी और MMDR Act के विरोध में 26 सितंबर को कांग्रेस का मार्च, प्रभारी के. राजू होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >