हरे रामा..हरे कृष्णा..की गुंज पर झूमा चरकी पहरी

ग्रामीणों की ओर से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन किया गया.

जयनगर. ग्राम चरकी पहरी में ग्रामीणों की ओर से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन किया गया. इस दौरान हरे रामा.. हरे कृष्णा.. की गूंज पर ग्रामीण ढोलक के साथ झूमते नजर आये. अखंड हरिकीर्तन को लेकर भव्य दरबार सजाया गया. पूजा-अर्चना पंडित विद्याधर पांडेय ने करायी. पूजा के उपरांत झंडारोपन हुआ. 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का समापन बुधवार को होगा. हरिकीर्तन में 15 कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में भुवनेश्वर शर्मा, बाबूलाल यादव, गणेश यादव, दशरथ यादव, सुखदेव यादव, धनश्याम यादव, बुलाकी यादव, ललित शर्मा, सुनील यादव, परमेश्वर यादव, सिकंदर, बासुदेव यादव, किशोर यादव, जीतू शर्मा सुभाष यादव सहित समस्त ग्रामीण लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >