कोडरमा. झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) की राज्य स्तरीय बैठक शुक्रवार को साहू धर्मशाला में हुई. इसमें खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड धीरेंद्र झा, भाकपा माले राज्य सचिव कॉमरेड मनोज भक्त मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. अध्यक्षता देवकीनंदन बेदिया, सीताराम सिंह, मोहन दत्ता, उस्मान अंसारी, पवन महतो, मीना दास, सोहराय किस्कू ने की.
मोदी सरकार देश की जनता को गुमराह कर रही है : महासचिव
मौके पर महासचिव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है. मोदी सरकार देश की जनता को गुमराह कर रही है. बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गये हैं. इस दौर में ग्रामीण गरीबों पर चौतरफा हमला हो रहा है. गरीबों को लाभार्थी कहकर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है. शिक्षा और परीक्षा की प्रणाली का बाजारीकरण हो गया है, जिससे शिक्षा और परीक्षा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी हैं.
इस कारण देश के जेन जेड छात्र युवाओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाखों लोग इकट्ठा होकर देश की राजनीतिक विमर्श को ही बदल दिया है. जंतर-मंतर से उठा आंदोलन झारखंड, बिहार समेत अन्य राज्यों में परीक्षाओं में हो रहे धांधली के खिलाफ आवाज को मुखर बना दिया है. इसका असर जेन अल्फा के बच्चों पर भी पड़ा है, और हर गांव-कस्बे के सरकारी विद्यालय में शिक्षा सुधारों का अभियान चल पड़ा है. मोदी सरकार द्वारा खनन खनिज विधेयक पास कर
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में झाड़ियों के नीचे मिला 17वीं सदी का प्राचीन बौद्ध मंदिर, रामायण की टेराकोटा पट्टिकाएं बनीं आकर्षण
झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केंद्र सरकार
झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. झारखंड, बिहार समेत कई राज्य पलायन को ही रोजगार मान बैठे हैं. हमारी पार्टी खेग्रामस ग्रामीण गरीबों को संगठित कर रही है, जिसका पूरे देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 20 लाख सदस्य बनाकर नवंबर महीने में झारखंड में ही खेग्रामस का राष्ट्रीय सम्मेलन किया जायेगा.
माले राज्य सचिव ने कहा कि झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) माले की मजबूत जन संगठन है, इस जन संगठन को मजबूत कर ग्रामीण गरीबों के मुद्दों को गोलबंद कर झारखंड में व्यापक जन आंदोलन तेज किया जायेगा.
जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज्यव्यापी जन आंदोलन होगा तेज
सदस्यता अभियान को एक सूत्री कार्यक्रम बनाकर सदस्यता के लक्ष्य को हासिल किया जायेगा. जनविरोधी और गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ राज्यव्यापी जन आंदोलन तेज किया जायेगा. मौके पर माले जिला सचिव इब्राहिम अंसारी, राजेंद्र मेहता, संदीप कुमार, सोमलाल मिर्धा, रामलाल मुर्मू, विजय पांडेय, प्यारेलाल बेदिया, दुर्गा सिंह, जुगल मुंडा, शंभूनाथ वर्मा, रामबिलास पासवान, आसरेश तुरी आदि मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: मांडू में NH की स्ट्रीट लाइटें खराब, डिवाइडर पर उगी घास-फूस से बढ़ी परेशानी
