बराकर नदी के तट पर दिन भर रहा जश्न का माहौल

युवक अपनी टोली के साथ पहुंचे व डीजे की धुन पर झूमे

जयनगर. प्रखंड की बराकर नदी के किनारे नव वर्ष पर पिकनिक मनाने वालों की भीड़ लगी रही. कुछ लोग परिवार के साथ, जबकि युवक अपनी टोली के साथ पहुंचे व डीजे की धुन पर झूमे और व्यंजनों का लुत्फ उठाया. नववर्ष पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रखंड प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. परसाबाद माहुरी नव युवक समिति ने पिकनिक मनायी. नव वर्ष के मौके पर विधायक अमित कुमार यादव, राज्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव, जिप सदस्य केदानाथ यादव, बीडीओ गौतम कुमार, सीओ सारांश जैन, थाना प्रभारी उमानाथ सिंह, युवा नेता उमेश यादव आदि ने क्षेत्र के लोगों को बधाई दी.

नव वर्ष पर भजन कीर्तन का आयोजन

झुमरीतिलैया. नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत ध्रुवाह बाबा योग शिविर स्थल पर नव वर्ष के प्रथम दिन भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. भजन कीर्तन पर घंटों श्रद्धालु लोग झूमते नजर आये. वहीं आसपास का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. भजन कीर्तन के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा में सैकड़ों लोगों ने खीर, पुरी का प्रसाद ग्रहण किया. भजन कीर्तन में बीरेंद्र यादव, नवंरग राम, गिरधारी साव, कैलाश यादव, प्रमोद यादव, किशुन यादव, बालेश्वर राम, राजेंद्र पासवान, राजू पासवान, दिनेश यादव, पिंटू यादव, अशोक यादव, महेश राम, जगरनाथ दास, धीरज चंद्रवंशी, प्रदीप चंद्रवंशी, देव कुमार चंद्रवंशी, महेश् दास सहित अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >