ग्रिजली पब्लिक स्कूल में चला कैंसर जागरूकता अभियान

गुमो सतपुलिया स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया.

कोडरमा. गुमो सतपुलिया स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान बच्चों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया. उन्हें कैंसर से बचाव की जानकारी दी गयी. राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में कक्षा छह की आशी अग्रवाल, महिमा महतो, नवेद्वी झा और कक्षा आठवीं के अभय वर्णवाल ने लघु नाटिका के माध्यम से कैंसर से बचाव के तरीकों को बताया. कक्षा आठवीं के देवांशु कुमार ने अपने पीपीटी में कैंसर के लक्षण, कारण और रोकथाम के तरीकों की जानकारी दी. प्राचार्या नीरजा ने बच्चों को कैंसर के प्रति जागरूकता के महत्व को समझाया. कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर पता चलने पर इलाज संभव है. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक साकेंदर कुमार, संयोजिका सदफ नाज, गुरजीत कौर, शिक्षक-शिक्षिकाएं काशीनाथ कुमार, प्रदीप सुरीन, रतन पांडेय, सूरज कुमार, चंदन कुमार, अविनाश कुमार, मुकेश कुमार कुशवाहा, मुकेश कुमार साव, दीपक कुमार, रश्मि सूद, चैताली घोष, सोनी गुप्ता, एकेडमिक सहकर्मी अर्चना सिन्हा व अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >