बिरहोर कॉलोनी में लगा शिविर, नुक्कड़ नाटक का मंच

बिरहोर कॉलोनी में शुक्रवार को सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया.

मरकच्चो. प्रखंड के मुर्कमनाई पंचायत के बरियारडीह स्थित बिरहोर कॉलोनी में शुक्रवार को सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के बदले स्वरूप के अंतर्गत चलाया जा रहा है. शिविर में डीएसओ प्रदीप कुमार शुक्ला, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश बैठा, बीडीओ हुलास महतो, सीओ परमेश्वर कुशवाहा, मुखिया उषा देवी मुख्य रूप से मौजूद थे. शिविर में जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल खारिज, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति आदि का शिविर के माध्यम से निष्पादन कर बिरहोर परिवार के लोगों को लाभ दिया गया. साथ ही आधार कार्ड बनाने के साथ उक्त परिवार के लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उनके बीच नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया. वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिरहोर परिवार को योजनाओं की जानकारी दी गयी. 22 नवंबर को चोपनाडीह, महुगाई व पुरनानगर, 24 नवंबर को सिमरिया, दशारोखुर्द व जामू, 25 नवंबर को मुर्कमनाई, देवीपूर व नावाडीह, 26 नवम्बर को मरकच्चो उत्तरी, तेलोडीह व कादोडीह, 27 नवंबर को पपलो, मरकच्चो मध्य व मरकच्चो दक्षिणी तथा 28 नवंबर को डगरनवा पंचायत में शिविर लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >