चंदवारा : कोडरमा जिले के चंदवारा में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर चंदवारा दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता में स्थानीय कैम्ब्रिज एकेडमी, चंदवारा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित कर विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया.
देशभक्ति की प्रस्तुतियों ने बटोरी तालियां
प्रतियोगिता में प्रेरणा एंड ग्रुप, ऋषु एंड ग्रुप, सृष्टि एंड ग्रुप तथा रौशन एंड ग्रुप के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. उनकी प्रस्तुति को निर्णायक मंडली ने सराहा और कैम्ब्रिज एकेडमी को प्रथम स्थान प्रदान किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए चंदवारा पश्चिमी पंचायत के मुखिया संतोष कुशवाहा के प्रयासों की सराहना की गई. उन्होंने स्थानीय बच्चों को राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना प्रकट करने के लिए मंच उपलब्ध कराया.
रिदम डांस एकेडमी के प्रशिक्षण से निखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा
आयोजन के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि चंदवारा के बच्चे प्रतिभा और राष्ट्रीय भावना के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं. विद्यार्थियों की सफलता में रिदम डांस एकेडमी, झुमरीतिलैया के नृत्य निदेशक सूरज प्रताप एवं सिम्मी के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने बच्चों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया. विद्यालय के प्राचार्य रंजीत पांडेय समेत अमित प्रसाद, राजकुमार राणा, राहुल राणा, पिंटू, संजीत, गणेश, खुशबू, पायल और नीतू राणा ने विद्यार्थियों को बधाई दी. साथ ही आयोजन समिति और निर्णायक मंडली के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देते हैं.
ये भी पढ़ें: मांडू में वर्षों से बंद जलमीनार का जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण, पेयजल संकट दूर करने के लिए जल्द मरम्मत की मांग
ये भी पढ़ें: भुरकुंडा में चोरों का आतंक: एक ही रात दो मॉल से उड़ाये साढ़े 7 लाख के सामान
