सैनिक स्कूल तिलैया का दो दिवसीय निरीक्षण पूरा, कैडेट्स से बोले मेजर जनरल- पराक्रम से बनती है पहचान

सैनिक स्कूल तिलैया में मेजर जनरल जितेंद्र सिंह का दो दिवसीय निरीक्षण संपन्न। कैडेट्स को पराक्रम के साथ आगे बढ़ने और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया गया।

कोडरमा : सैनिक स्कूल तिलैया में जनरल ऑफिसर इन कमांड मेजर जनरल जितेंद्र सिंह, विशिष्ट सेवा मेडल का दो दिवसीय औपचारिक निरीक्षण दौरा गुरुवार को संपन्न हुआ. निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय के प्रबंधन, शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के साथ वार्षिक प्रगति आख्या की समीक्षा करना था.

विद्यालय परिसर पहुंचने पर सैन्य छात्रों ने मेजर जनरल जितेंद्र सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद उन्होंने अमर तिलैयन पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल एस मोहनराव आर, उप-प्रधानाचार्य विंग कमांडर संजीव शर्मा, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ अध्यापक मनोरंजन पाठक समेत विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे.

वार्षिक प्रगति आख्या की समीक्षा

प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की और शैक्षणिक, प्रशासनिक समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी दी. मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं और गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने विद्यालय की सूक्ष्म समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया.

कैडेट्स से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने सैन्य छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं और प्रश्न सुने तथा समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया. कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि सिंह को औपचारिक ताजपोशी की जरूरत नहीं होती. सिंह अपने पराक्रम से स्वयं जंगल का राजा बन जाता है. उन्होंने कैडेट्स को भी इसी भावना के साथ आगे बढ़ने और तिलैया परिवार को और अधिक मजबूत एवं पराक्रमी बनाने का संदेश दिया.

प्रधानाचार्य कर्नल एस मोहनराव आर ने कहा कि जनरल ऑफिसर इन कमांड के निरीक्षण और मार्गदर्शन से विद्यालय को नयी दिशा मिलेगी. उन्होंने उनके दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का भरोसा दिलाया और विद्यालय के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन के लिए मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >