बासंती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने ब्रह्मदेव

नवलशाही थाना क्षेत्र के लहरियाटांड (रतनपुर) स्थित कालीमंडा प्रांगण में बासंती दुर्गा पूजा तथा रामनवमी जुलूस को लेकर गुरुवार को बैठक हुई,

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के लहरियाटांड (रतनपुर) स्थित कालीमंडा प्रांगण में बासंती दुर्गा पूजा तथा रामनवमी जुलूस को लेकर गुरुवार को बैठक हुई, जिसमें समिति का गठन किया गया. अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव, सचिव सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर दास, उपाध्यक्ष रवि यादव तथा मेला संगठन मंत्री सिंटू कुमार राणा बनाये गये. मौके पर यमुना रवानी, रामधनी यादव, सरयू रवानी, विजय विश्कर्मा, रामचंद्र यादव, रंजीत यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

योग प्रशिक्षकों ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

कोडरमा. जिले में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत सेवा दे रहे योग प्रशिक्षकों ने सम्मानजनक मानदेय और समान सत्र संख्या की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है. वर्षों से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्य कर रहे प्रशिक्षकों ने कहा कि वे पूरे मनोयोग से समाज को स्वस्थ बनाने का कार्य कर रहे हैं, परंतु वर्तमान मानदेय और सीमित सत्रों के कारण उनका जीवन यापन कठिन हो गया है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान में उन्हें प्रति सत्र मात्र 250 रुपये पारिश्रमिक मिलता है. उन्होंने मानदेय को बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति सत्र करने तथा कार्य अवधि को 2 घंटे से बढ़ाकर 8 घंटे करने की मांग रखी है, ताकि वे विभाग के अन्य कार्यों में भी योगदान दे सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >