बीआर इंटरनेशनल के छात्र का IIT मुंबई में चयन, हासिल की 6040वीं रैंक

कोडरमा के बीआर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र उज्जवल कुमार ने जेईई एडवांस में सफलता हासिल कर आईआईटी मुंबई में अपनी जगह बनाई है। स्कूल में खुशी का माहौल है।

कोडरमा बाजार: चाराडीह स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र उज्जवल कुमार ने जेइई एडवांस-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया कॉमन मेरिट लिस्ट में 6040वीं रैंक और ओबीसी कैटेगरी में 1349वीं रैंक हासिल की है. इस उपलब्धि के साथ ही उसका चयन देश के टॉप संस्थान आइआइटी मुंबई में हुआ है.

उज्जवल ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 88 प्रतिशत और 12वीं में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा पहले ही साबित कर दी थी. पढ़ाई के साथ-साथ वह अनुशासित और मेहनती छात्र के रूप में भी जाने जाते थे. स्कूल में लगने वाली टेस्ट सीरीज, डाउट सेशन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने राह आसान की.

इस सफलता पर बीआर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक ओपी राय, उप प्राचार्य नवल किशोर, प्रशासक सुनील कुमार, समस्त शिक्षकगण आदि ने उज्जवल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. निदेशक ओपी राय ने कहा कि उज्जवल ने साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य तय हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं है.

उसकी यह उपलब्धि बीआर इंटरनेशनल के साथ-साथ पूरे कोडरमा जिले के लिए गर्व की बात है. प्रशासक सुनील कुमार ने कहा कि उज्जवल शुरू से ही कक्षा में सबसे जिज्ञासु छात्रों में से एक था. उज्जवल ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और बीआर इंटरनेशनल स्कूल को दिया. उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने हर कदम पर मेरा साथ दिया और स्कूल के शिक्षकों ने मुझे सही दिशा दिखाई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >