लोहे के दरवाजे में दौड़ा करंट, कोडरमा में 12 वर्षीय शिवांश की मौत; छह बहनों का इकलौता भाई था

कोडरमा के बहेरवाटांड़ में लोहे के दरवाजे में करंट उतरने से 12 वर्षीय शिवांश की मौत हो गई. छह बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार में मातम पसरा है.

कोडरमा : बाजार थाना क्षेत्र के बहेरवाटांड़ में मंगलवार दोपहर करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय शिवांश कुमार की मौत हो गयी. वह रौशन साव का इकलौता पुत्र और छह बहनों का इकलौता भाई था. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा है.

लोहे के दरवाजे में करंट प्रवाहित हो रहा था

मृतक के पिता के पड़ोसी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर घर के दरवाजे के पास बेसुध पड़े शिवांश पर पड़ी। उसकी बहन उसे उठाने का प्रयास कर रही थी। पूछताछ में पता चला कि लोहे के दरवाजे में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से शिवांश बेहोश होकर गिर गया.

ये भी पढ़ें: बरही में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ग्रामीणों की मदद से परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शिवांश को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

रक्षा बंधन से ठीक पहले छह बहनों के इकलौते भाई की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. जिस घर में त्योहार की तैयारी होनी थी, वहां मातम पसर गया. शिवांश परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी मौत से गांव में भी शोक की लहर है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग के तीनों बस स्टैंड बदहाल, कहीं जलजमाव तो कहीं कचरे का अंबार; यात्री बेहाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >