मारपीट को लेकर दो पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

दोनों आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है़

जयनगर. थाना क्षेत्र के पिपचो में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला थाना पहुंचा है़ इसे लेकर दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष से आमिर अंसारी (पिता अयूब अंसारी पिपचो निवासी) ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि मैं पिपचो चौक पर सीएससी चलाता हूं. आठ मई की शाम में मैं और मेरा भाई साहबान अंसारी एवं दो सहायक आजम अंसारी, शाबान अंसारी अपनी दुकान में मौजूद थे. इसी बीच रामकेश यादव, इनका एक भाई मुकेश यादव, प्रवीण यादव, कमलेश यादव, सकलदेव राणा, प्रकाश यादव, कारू राणा सहित 12 से 15 अज्ञात लोग दुकान में घुस गये और शटर बंद कर मारपीट करने लगे़ साथ ही दुकान को क्षतिग्रस्त कर गल्ला से मुकेश यादव एवं कमलेश यादव ने नकद तीन लाख 50 हजार निकाल लिये. वहीं दूसरे पक्ष से चंपा देवी (पति किशुन राणा) ने भी आवेदन देकर मारपीट सहित अन्य आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है़ ��ोनों आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है़

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवक हादसे में घायल

कोडरमा बाजार. जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरे गांव में शनिवार को सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में ककुरिया थंभाई निवासी 24 वर्षीय प्रदीप यादव (पिता सुरेश यादव), 22 वर्षीय रंजीत यादव (पिता रघुनाथ यादव) और 25 वर्षीय मनीष यादव (पिता प्रकाश यादव) शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक बरही से एक बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे. गजरे गांव के समीप सड़क किनारे ईंट के ढेर में टकरा गये, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को सदर अस्पताल भेजा, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >