कोडरमा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल के किड्स पैराडाइज में ब्लू डे का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय परिसर नीले रंग की सजावट, गुब्बारों और बादलों से सजाया गया था. बच्चे भी नीले वस्त्रों में आकर बारिश के मौसम की खुशी में शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मानसून और प्रकृति के महत्व को समझाना तथा परंपराओं से जोड़ना था.
बच्चों ने रंग-बिरंगे नीले छातों के साथ मानसून गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया. छातों की लहरें मानो बरसात की बूंदों को दर्शा रही थीं. बच्चों ने अपने हाथों से कागज की नाव बनायी और पानी में चलाकर अपने बचपन को जिया.
प्राचार्य जी सी वर्मा ने कहा कि नीला रंग शांति, आकाश और पानी का प्रतीक है. निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा मानसून खुशियों और नई शुरुआत का मौसम है. किड्स पैराडाइज में हम बच्चों को किताबों के साथ-साथ प्रकृति से भी जोड़ना चाहते हैं.
