मरकच्चो: भाजपा मरकच्चो मंडल की ओर से बुधवार को मंडल अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह की नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक यात्रा में शामिल हुए. यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. तिरंगा यात्रा मरकच्चो बाजार से निकल विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंची.
यात्रा में भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे. भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. हर नागरिक को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना रखते हुए देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए.
इस तरह के आयोजन लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं. तिरंगा यात्रा में महामंत्री रामचंद्र यादव, सावित्री देवी, रामलाल यादव, प्रयाग यादव, अरूण यादव, नवीन सिंह, सोनू पाण्डेय, पुरंजय पांडेय, हरिहर सिंह, सतीश सिंह, रवि सिंह, ईश्वर यादव, विजय दास आदि शामिल थे.
