झुमरीतिलैया: भाजपा नगर मंडल उत्तरी की संगठनात्मक बैठक सांसद कार्यालय के सामने आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्णवाल ने की, जबकि संचालन महामंत्री पप्पू कुमार भदानी ने किया. बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए रणनीति बनायी गयी.
तिरंगा यात्रा के भव्य आयोजन, संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर पवित्र कलश के नगर भ्रमण, शक्ति केंद्र एवं बूथों को मजबूत करने तथा सभी शक्ति केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित करने पर विस्तार से चर्चा हुई. पूर्व जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता और मजबूत संगठन हैं.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. जिला एससी/एसटी महामंत्री महादेव दास ने सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर पहुंचाने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया. अध्यक्षीय संबोधन में लक्ष्मी वर्णवाल ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की.
बैठक में उपाध्यक्ष सचिन कपसीमे, अर्जुन सिंह, मंत्री धीरेन्द्र जायसवाल, पवन सिंह, अक्षय वर्णवाल, सौरभ कुमार, अशोक वर्मा, अरविंद वर्णवाल आदि उपस्थित थे.
