सतगावां. प्रखंड के खवासडीह बिरहोर टोला में अपने मायके रहने आयी 30 वर्षीया पूजा बिरहोर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गयी. पूजा बिरहोर (पति बुधु बिरहोर) मूल रूप से कटैया पंचायत के गजहड़ गांव की रहने वाली थी, जो 20 दिनों से अपने पिता छोटका सोमर बिरहोर के घर खवासडीह में रह रही थी. परिजनों के अनुसार, रविवार की देर शाम पूजा की तबीयत अचानक खराब हुई और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया. मृतका अपने पीछे चार बच्चों दो लड़के और दो लड़कियां को छोड़ गयी है. घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी दिवाकर यादव पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और तत्काल आर्थिक सहयोग प्रदान किया. परिजनों को सरकारी लाभ दिलाने के लिए उन्होंने बीडीओ से संपर्क कर मामले की जानकारी दी.
तबीयत खराब होने से बिरहोर महिला की मृत्यु
पूजा बिरहोर (पति बुधु बिरहोर) मूल रूप से कटैया पंचायत के गजहड़ गांव की रहने वाली थी
