महोत्सव को लेकर हुआ भूमि पूजन, पंडाल निर्माण शुरू

19 को दुर्गा मंडप प्रांगण से निकलेगी निशान यात्रा

19 को दुर्गा मंडप प्रांगण से निकलेगी निशान यात्रा कोडरमा. ब्लॉक मैदान में श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले वार्षिक महोत्सव को लेकर तैयारी तेज हो गयी हैं. आयोजन स्थल पर सोमवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण व सजावट कार्य का शुभारंभ किया गया. भूमि पूजन पुजारी गौतम पांडेय ने करायी. भूमि पूजन कार्यक्रम में रौशन सिंह, मुकेश कुमार, बंटी शाहबादी, बीरेंद्र यादव व बबलू सिंह ने सहभागिता निभायी. बताया गया कि महोत्सव के दौरान 19 जनवरी को अड्डी बंगला दुर्गा मंडप प्रांगण से निशान यात्रा निकलेगी. 20 जनवरी को भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी शानदार भजन प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे. भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर बरकट्ठा विधायक अमित यादव भी उपस्थित रहे. मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि वार्षिक महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारी की जा रही है. मौके पर अध्यक्ष जोशी कुमार, उपाध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, सचिव बबलू पहाड़ी, कोषाध्यक्ष पप्पू भगत, सह सचिव सीता राम केसरी, नितेश कुमार, गौरी भगत, बिट्टू पहाड़ी, संजय सूद, वीर कुमार गुप्ता, विनीत पहाड़ी, विवेक सिंह, पिंकू मोदी, शिवम कुमार, आशीष पवन चौदह, मनीष यादव, बबलू सिंह, पंकज तर्वे, रणधीर कपसीमे , अभिषेक भदानी, जयकांत, अभिषेक भदानी, चीकू कुमार, त्रिलोकी प्रसाद, अनूप भदानी, विनय लोहानी, रिक्की सलूजा, राकेश सोनकर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >