झुमरीतिलैया : नागपंचमी के अवसर पर पूर्णिमा विद्या मंदिर(तिलैया पोस्ट आफिस के सामने) के प्रांगण में भोलेनाथ सेवा समिति के द्वारा रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया. रूद्राभिषेक में यजमान के रुप में कुलदीप कुमार, शोभा कुमारी, कुणाल ब्रहपुरिया, शालिनी कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थे. साथ ही इन्दूमति बर्णवाल, स्मारिका ने भी रूद्राभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की.
जहानाबाद से चलकर आये पुजारी
जहानाबाद से चलकर आए पुजारी अशोक पाण्डेय ने रूद्राभिषेक का कार्यक्रम सम्पन्न कराया ओर कहा कि आज का दिन काफी विशेष है, क्योंकि सावन का महीना सोमवार के दिन नागपंचमी के दिन रुद्राभिषेक करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती हैं. साथ हीं सारी बाधाएं दूर होती है.
कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
रामप्रवेश पाण्डेय, शिवम कुमार आदि ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सफल बनाया. समिति के लोगों ने बताया कि संध्या 7 बजे से भोलेबाबा का प्रसाद वितरण सह भण्डारा का आयोजन हुआ. भंडारे में भारी संख्या में लोग शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: बरकट्ठा में 21 अगस्त से ‘नन्हा सा दिल अभियान’, 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की होगी नि:शुल्क जांच
