श्री हनुमान संकीर्तन मंडल की भजन संध्या, झूमे श्रद्धालु

श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में तिलैया बस्ती निवासी दिलीप सिंह के निवास स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया गया.

झुमरीतिलैया :श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में तिलैया बस्ती निवासी दिलीप सिंह के निवास स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया गया. मंडल के पुजारी विजय पांडेय ने पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न करायी. इसके उपरांत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और हनुमानाष्टक का पाठ किया गया. भजनों की शुरुआत गणेश वंदना विराजो सम्मुख मेरे..से हुई. इसके बाद एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डूबो दिया. राकेश मिश्रा ने नाम तेरा है संकट मोचन..रवि कुमार ने छोटी-छोटी गइया छोटे-छोटे ग्वाल…नवीन सिन्हा ने केलवा के पांत पर उगेलन सुरुज देव झांके झुके..राम कृपाल कंठ ने मेरा मन ना लगे है…और बबलू सिंह ने तड़प-तड़प रहा हूं…जैसे भजन प्रस्तुत किये. संचालन मंडल के अध्यक्ष नवीन सिन्हा ने किया. मौके पर गौतम पांडेय, विजय सिंह, बबलू पांडेय, अरविंद सिंह, अजय अग्रवाल, अरुण ओझा, लेमांशु कुमार, राजीव रंजन सिंह, मनोज ठाकुर,बिमल मोदी, आशुतोष भदानी, राजेश वर्मा,सुशील सिन्हा, विकास अग्रवाल, प्रिंस राणा, अभिषेक पांडेय, मनोज माथुर, ओम प्रकाश निरंजन, लखन सिंह, अमृत वर्मा, अमरीश सिंह, विशाल यदुवंशी, राहुल सिंह, सुमित सिंह, होरील सिंह, दामोदर सिंह, पवन सिंह, कंचन देवी, सुजाता देवी, संजु देवी, कविता देवी, पुष्पांजलि देवी, रिंकी ओझा, रवि कुमार, प्रतिमा कुमारी, सोनू सिंह, अनमोल सिंह, सतीश सिंह, सोर्य प्रताप सिंह, समरप्रताप सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >