रोटरी क्लब के योग शिविर का समापन, प्रतिभागियों को दिए गए प्रशस्ति-पत्र

कोडरमा के श्री अग्रसेन भवन में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित छह दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को योग के शारीरिक और मानसिक लाभ बताए गए।

कोडरमा: रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के तत्वावधान में श्री अग्रसेन भवन में आयोजित छह दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ. शिविर में दुमका से आयीं सत्यम योग की निदेशिका एवं योग प्रशिक्षिका सोना शर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया.

सोना शर्मा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए जीवन जीने की प्रभावी पद्धति है. शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम की सही विधि तथा उनके शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी गयी. समापन अवसर पर उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

सम्मानित होने वालों में सुनीता भदानी, हरविना कौर, ममता बंसल, श्वेता गुटगुटिया, दीपिका भालोटिया, अस्मित कौर, हरमीत सिंह, उमेश लोहानी, गौतम भदानी, ममता सोनी और काजल गुप्ता शामिल थी. कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष नवीन आर्या, सचिव मोहक सुल्तानिया, प्रेसिडेंट इलेक्ट संदीप सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन, कैलाश चौधरी, आरती आर्या, शैलेश दारुका सहित कई सदस्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >