कोडरमा: 3 मिनट में 3 इंजेक्शन लगने के बाद 9 माह की बच्ची की बिगड़ी तबीयत, आंगनबाड़ी केंद्र में जड़ा ताला

आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर ग्रामीण

Koderma News : 9 माह की बच्ची को तीन मिनट में तीन इंजेक्शन लगाए जाने के बाद अब तक बच्ची की तबीयत में सुधार नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में जड़ा ताला

विकास कुमार की रिपोर्ट 

Koderma News : झारखंड के कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड के कन्द्रपडीह पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-3 में 8 मई को एएनएम पर 9 माह की बच्ची को मात्र तीन मिनट के भीतर तीन इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया गया है. 

इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी तबीयत 

परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन लगने के बाद बच्ची की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और अब तक उसके स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है. 

ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र किया बंद

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही के कारण मासूम बच्ची की जान खतरे में पड़ गई. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी स्वास्थ्यकर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग

यह भी पढ़ें: हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >