.मरकच्चो में बाबूलाल मरांडी का हुआ स्वागत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का मरकच्चो पहुंचने पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.

मरकच्चो. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का मरकच्चो पहुंचने पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. मौके पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मरांडी के समक्ष मरकच्चो को अनुमंडल का दर्जा दिलाने तथा पंचखेरो नदी पर मरकच्चो, राजधनवार, गिरिडीह को जोड़ने के लिए पुल निर्माण की मांग रखी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनुमंडल बनने से आम जनता को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा. पचखेरो नदी पर पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. मरांडी ने कार्यकर्ताओं की बात सुन उनकी जायज मांगों को आगे पहुंचाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार संघर्षरत है. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, सांसद प्रतिनिधि शम्भु शरण सिंह, डॉ अंसार आलम, जनार्दन यादव, रवींद्र पांडेय, नवीन सिंह, रामचन्द्र यादव, पोखराज साव, रामप्रसाद साव, सतीश सिंह, हरिहर सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >