ग्रिजली में मनी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती

महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया.

कोडरमा. ग्रिजली विद्यालय में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अंजना कुमारी ने किया. संचालन छात्रा कुमारी ऋद्धि ने किया. अतीशा बर्णवाल ने अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत करते हुए शिक्षा की आवश्यकता और उसकी बदलती भूमिका पर अपने विचार रखे. आयुष सिन्हा ने पावर प्वाइंट से मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन, उनके संघर्ष को दर्शाया. आराध्या, सन्विका और माही जायसवाल ने पोस्टरों के माध्यम से शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया. सीइओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक विकास और राष्ट्रीय प्रगति की आधारशिला है. प्राचार्या अंजना कुमारी ने भी मौलाना आजाद के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >