पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली जागरूकता रैली

जनसहभागिता से ही बनेगा झुमरी तिलैया प्रदूषण मुक्त : रमेश हर्षधर

जनसहभागिता से ही बनेगा झुमरी तिलैया प्रदूषण मुक्त : रमेश हर्षधर::::हेडिंग झुमरीतिलैया . नगर पर्षद झुमरी तिलैया द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. रैली महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर झंडा चौक तक निकाली गयी. रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को कचरा प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक तथा शहर में हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) बढ़ाने के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराना था. रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि एक अप्रैल से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2026 के तहत कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिये चार रंगों के डिब्बों का उपयोग किया जायेगा. हरा डिब्बा गीले एवं जैविक कचरे के लिए, नीला डिब्बा सूखे एवं पुनर्चक्रण योग्य कचरे के लिए, लाल डिब्बा सैनिटरी एवं जैव-चिकित्सा से जुड़े कचरे के लिए तथा काला डिब्बा घरेलू खतरनाक कचरे के लिए निर्धारित किया गया है. नगर प्रबंधक रणधीर कुमार वर्मा ने बताया कि कचरे का सही तरीके से पृथक्करण न केवल स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. नगर पर्षद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि झुमरी तिलैया को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने नागरिकों से कचरा पृथक्करण को अपनी दैनिक आदत बनाने, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की. नगर पर्षद उपाध्यक्ष मनोहर राम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है. रैली में नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार, वार्ड पार्षद, नगर परिषद के कर्मी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >