स्कूल रूआर अभियान के तहत किया गया जागरूक

देवीपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुरहा में मुखिया बेदू साव ने अभियान का शुभारंभ किया.

मरकच्चो. स्कूल रूआर 2026( बैक टू स्कूल कैंपेन ) के अंतर्गत बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, विद्यालय में ठहराव एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी क्रम में देवीपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुरहा में मुखिया बेदू साव ने अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान लोगों को अभियान के उद्देश्य के बारे में बताया. एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के जिला समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान उन सभी बच्चों को जो स्कूलों से बाहर रह गये थे, उन्हें स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा.

कांको के मुख्रिया सम्मानित

चंदवारा. ग्राम पंचायत कांको के मुखिया सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष श्याम देव यादव को उपयुक्त ऋतुराज ने सुशासन व बुनियादी ढांचा को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मुखिया श्री यादव को सम्मानित किये जाने पर विभिन्न पंचायत के मुखिया ने उन्हें बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >