रोटरी क्लब: विभिन्न क्षेत्रों मे बेहतर करने वाले सम्मानित

युवा सम्मान समारोह का आयोजन रोटरी सभागार में किया गया

झुमरीतिलैया. रोटरी क्लब कोडरमा की ओर से अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में युवा सम्मान समारोह का आयोजन रोटरी सभागार में किया गया. जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के प्रतिभाशाली युवाओं और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि रोटरी 3250 के मंडल अध्यक्ष मुकेश तनेजा, विशिष्ट अतिथि निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन थे. अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा रोटरी कोडरमा राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पित है और युवाओं को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करता है. मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष मुकेश तनेजा ने कहा कि कोडरमा जिला प्रतिभा की नगरी है और रोटरी कोडरमा इन प्रतिभाओं को तराश कर आगे बढ़ाने का काम करता है. रोटरी कोडरमा का उद्देश्य युवाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है. असिस्टेंट गवर्नर संगीता शर्मा ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना आवश्यक है. पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन ने सम्मानित युवाओं की प्रतिभा को मंच पर साझा किया. विशिष्ट अतिथि पिंकी जैन ने कहा कि युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने से उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता मिलती है. प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप सिन्हा, सिमरनजीत सिंह, नवीन जैन ने भी अपने विचार रखे. सम्मान पाने वाले में क्रिकेट से सूरज कुमार मंडल, एथलीट से कोमल कुमारी, फुटबॉल से राहुल कुमार यादव, ताइक्वांडो से संगम राज, कोच अभिजीत गौतम, योग से दिवाकर राज, तनुश्री, प्रशिक्षक आकाश सेठ, कबड्डी से नवाज दिलशान, संगीत में आराध्या कुमारी, गिटार में कृष्णा जायसवाल, महिला कबड्डी में डॉली कुमारी, मनीषा कुमारी, इंग्लिश कोचिंग में आकाश कुमार, ताइक्वांडो ट्रेनर के लिए अशोक वर्णवाल, प्रवीण जोशी, रोलर स्केटिंग के लिए मोहम्मद जुनैद खान आदि के नाम शामिल हैं. इससे पहले अध्यक्ष अमित कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी शिल्पी गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. मौके पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप सिन्हा, सिमरनजीत सिंह, महेश दारूका, कैलाश चौधरी, जय कुमार गंगवाल, संतोष सिन्हा, नवीन आर्य, कमल जैन, सुरेश सेठी, धर्मेंद्र प्रसाद, माला दारूका, सुधा शर्मा, अनीता तर्वे, धर्मेंद्र सिंह, तौफीक हुसैन, विजय साहू, जय गोपाल पांडेय आदि मौजूद थे. संचालन सचिव प्रवीण वर्णवाल ने किया. धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन राम रतन महर्षि ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >