कोडरमा के ढाब में SBI का एटीएम काटकर 12 मिनट में 10 लाख रुपए की लूट

ATM Loot in Chandwara Koderma: कोडरमा जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 10 लाख रुपए की लूट हुई है. महज 11 मिनट में लुटेरे इतने रुपए लेकर फरार हो गये.

ATM Loot Chandwara Koderma| कोडरमा जिले में एटीएम काटकर 10 लाख रुपए की लूट की सूचना है. पुलिस ने बताया है कि चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया है कि महज 12 मिनट के अंदर लुटेरे 10 लाख रुपए लेकर भाग गये. इसके बाद एटीएम की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि एटीएम में कभी कोई सुरक्षाकर्मी नहीं रहता. अगर सुरक्षाकर्मी वहां होता, तो लुटेरे एटीएम काटकर पैसे लूटने की हिम्मत नहीं जुटा पाते.

एसबीआई के एटीएम को चोरों ने बनाया निशाना

लुटेरों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम को निशाना बनाया. घटना मंगलवार की रात का है. एटीएम से पैसे निकालने के लिए लुटेरे गैस कटर लेकर आये थे. महज 12 मिनट के अंदर उन्होंने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटा और उसमें से 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस जांच में जुटी, कहा- जल्द पकड़े जायेंगे लुटेरे

सूचना मिलने पर बुधवार को सुबह पुलिस पहुंची. पुलिस ने वहां से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिये हैं. पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है. लूट की इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

खुला पड़ा एसबीआई का एटीएम. फोटो : प्रभात खबर

इसे भी पढ़ें

19 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

अपराधियों के निशाने पर कोयला कारोबारी, रंगदारी वसूलने के लिए सक्रिय हैं ये गिरोह

Aaj Ka Mausam: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट, गर्मी से मिली राहत

Jharkhand Crime News: जनवरी में झारखंड में 127 लोगों का हुआ मर्डर, सबसे ज्यादा रांची में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >