सतगावां. मुंबई से 22 लाख रुपये लेकर फरार होने के आरोपी युवक व उसके पिता को पुलिस ने उसके आवास से हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक समयडीह निवासी रोहित कुमार मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था. बताया जाता है कि गत दिनों वह अपने मालिक का 22 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. मालिक ने उसे काम पर रखवाने चक निवासी नुकूल यादव को पकड़ा और उससे पैसे की मांग की. बदले में वाहन जब्त कर लिये. इसके बाद नुकूल ने सतगावां पहुंचकर अपने भांजे के खिलाफ 22 लाख रुपये लेकर भागने की पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार युवक रोहित कुमार व उसके पिता प्रसादी यादव को एक ट्रॉली के साथ हिरासत में लिया. बताया जाता है कि वह ट्रॉली मुंबई से लेकर आया था. पुलिस हिरासत में लिये दोनों से पूछताछ की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक पैसे की बरामदगी नहीं हो पायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
