कल्याण गुरुकुल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

मुख्य अतिथि डीडीसी श्री जैन ने कहा कि आप सभी को एक सशक्त अवसर प्राप्त हुआ है.

कोडरमा. कल्याण गुरुकुल कोडरमा में गुरुवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. मुख्य अतिथि डीडीसी रवि जैन व सब मेजर जीके चौधरी (45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा) ने नियुक्ति पत्र देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य राजेंद्र राय के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने बताया कि सभी प्रशिक्षणार्थी मनी लिफ्ट प्रालि में 21,686 रुपये (सीटीसी) के साथ रोजगार के लिए चेन्नई जा रहे हैं. छात्रों ने बूम लिफ्ट व सिसर लिफ्ट लॉजिस्टक ड्राइविंग में प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जो उन्हें औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करेगा. मुख्य अतिथि डीडीसी श्री जैन ने कहा कि आप सभी को एक सशक्त अवसर प्राप्त हुआ है. अपने कौशल और मेहनत के बल पर आगे बढ़ें और अपने परिवार एवं राज्य का नाम रोशन करें. कार्यक्रम में प्रेझा फाउंडेशन की ओर से मो शादाब (एरिया मैनेजर), समशेर सिंह, पंकज कुमार (लॉजिस्टिक ट्रेनर) व गुरुकुल स्टाफ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >