आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्यालय में आंबेडकर जयंती

निदेशक रामदेव प्रसाद यादव, प्राचार्य प्रो दशरथ राणा सहित सभी शिक्षक व कर्मियों ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया.

जयनगर. आदर्श शिशु प्लस टू उवि बाघमारा में डॉ आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मौके पर निदेशक रामदेव प्रसाद यादव, प्राचार्य प्रो दशरथ राणा सहित सभी शिक्षक व कर्मियों ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. संचालन प्राचार्य लक्ष्मण चंद्र यादव ने किया. प्राचार्य प्रो राणा ने कहा कि हमें बाबा साहब के आदर्शों को अपनाना चाहिए. मौके पर महेश्वर पांडेय, प्रभु यादव, रामू यादव, सुजीत कुमार, सुनील पांडेय, सतीश रंजन, सिकंदर यादव, प्रकाश यादव, वीरेंद्र यादव, बबलू राणा, विक्रम पांडेय, रणजीत सिंह, सुभाष चंद्र, सकलदेव साव, दिवाकर राणा, कैलाश पांडेय, मथुरा सिंह, रेनू देवी, प्रियंका देवी, हेमंती देवी, माया कुमारी, श्वेता कुमारी, रोशनी कुमारी, अनु कुमारी, शगुफ्ता परवीन आदि मौजूद थे.

बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने की जरूरत

जयनगर. रूपायडीह पंचायत के चंद्रा पिपराडीह में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने कहा कि आजाद भारत आज बाबा साहब द्वारा रचित कानून की बदौलत चल रहा है. हमें बाबा साहब के आदर्शों को अपनाना चाहिए, ताकि लोकतंत्र और मजबूत हो सके. वहीं बाघमारा चौक पर परसाबाद मंडल भाजपा की ओर से बाबा साहब की जयंती मनायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >