शहर का सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता : रमेश हर्षधर

नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद का स्वागत

: नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद का स्वागत झुमरीतिलैया. आजाद क्लब गुमो के तत्वावधान में रविवार को केंद्रीय विद्यालय के निकट स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित कर नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर, उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम उर्फ बाबू राम, वार्ड 13 के पार्षद उदय कुमार सिंह और वार्ड 21 की पार्षद सरिता पांडेय को सम्मानित किया गया. मौके पर दीनानाथ पांडेय, त्रिवेणी पांडेय, अजय पांडेय, सरिता पांडेय और रंजू कुमारी ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया. दीनानाथ पांडेय और त्रिवेणी पांडेय ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर के संघर्षों के कहानी सुनायी. कहा कि रमेश हर्षधर की जीत उनके लंबे संघर्ष, साफ-सुथरी राजनीतिक छवि और कुशल व्यक्तित्व का परिणाम है. नव निर्वाचित उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम और वार्ड 21 के पार्षद प्रतिनिधि बबलू पांडेय ने अपनी जीत को जनता की जीत बतायी. नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास करना मेरी प्राथमिकता है. नागरिक सुविधाएं बहाल करना मेरी प्राथमिक सूची में है. संचालन व धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार पांडेय ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में उमेश पांडेय, रवि पांडेय, सत्यम पांडेय, अनुराग पांडेय, प्रेमजीत राय, अजय पांडेय, कामेश्वर पांडेय, अशोक राय, प्रभाकर पांडेय, हर्षित पांडेय, धर्मेंद्र राम, उज्ज्वल पांडेय, गुलशन पांडेय, नितेश पांडेय, दिनेश राम, पिंटू पांडेय, राजन पांडेय, नितिन राम, दिवाकर पांडेय सहित आजाद क्लब के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा. मौके पर श्यामजीत यादव, प्रवीण देव चंद्र, सुशील कुमार, विक्की चंद्रा, डीपीएम विनीत कुमार, मुन्ना राणा, अशोक पाण्डेय, उमेश पंडित, बद्री पंडित आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >