स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव पहुंचे कोडरमा

करमा मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

एसएनसीयू में बेड की संख्या बढ़ाने का निर्देश करमा मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण कोडरमा बाजार. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह सोमवार को कोडरमा पहुंचे़ इस दौरान उन्होंने करमा मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया़ निरीक्षण के क्रम में अपर मुख्य सचिव ने करमा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के लेआउट व निर्माण प्रगति की विस्तृत जानकारी ली. सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ओपीडी, मॉड्यूलर ओटी, लेबर रूम, एक्स रे, एसएनसीयू, विभिन्न वार्डों, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, हेल्प डेस्क समेत अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया़ उन्होंने सदर अस्पताल के मरीजों से मिल कर उन्हें मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं की भी जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने सीएस को हुए कहा कि एसएनसीयू में बेड की संख्या को जल्द से जल्द बढ़ायें. साथ ही आइसीयू की सुविधा को जल्द चालू करने का निर्देश दिया़ इसके अलावा सदर अस्पताल में निर्माणाधीन भवन के कार्यों में तेजी लाने व जर्जर तथा अनुपयोगी भवनों को चिह्नित कर हटाने का निर्देश दिया़ सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने ,अस्पताल परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने आदि का निर्देश दिया़ मौके पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता, डीडीसी रवि जैन, संयुक्त सचिव ललित मोहन, निदेशक प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, डीएस डॉ रंजीत कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ़ मनोज कुमार, सीओ चंदवारा अशोक भारती, डीपीएम महेश कुमार आदि मौजूद थे़ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय परिसदन भवन में समीक्षा बैठक हुई़ बैठक में उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता, चिकित्सकों की पदस्थापना, अस्पताल भवनों की स्थिति, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा व अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को कहा कि अस्पताल आने वाले मरीज़ों को सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायें. इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का उदघाटन निरीक्षण के क्रम में अपर मुख्य सचिव श्री सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व डीडीसी रवि जैन ने संयुक्त रूप से इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री का उदघाटन किया. इस दौरान उन्होंने लेबोरेट्री में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाओं का जायजा लेते हुए दिशा-निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >