भक्तिभाव से निकाली निशानयात्रा

श्री श्याम भक्तों की उमड़ी भीड़, 201 निशान के साथ निकली आकर्षक यात्रा

श्री श्याम भक्तों की उमड़ी भीड़, 201 निशान के साथ निकली आकर्षक यात्रा झुमरीतिलैया. श्री श्याम सेवा परिवार मंडल के स्थापना दिवस पर भव्य निशान यात्रा निकाली गयी. इस दौरान श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा. रांची, हजारीबाग, सरिया और बरही सहित जिले के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार बना दिया. यात्रा की शुरुआत स्टेशन रोड स्थित काली मंदिर से हुई, जहां खाटू से आये श्री श्याम बाबा के दिव्य चित्र का भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद निशान यात्रा झंडा चौक, खुदरापट्टी, गुरुद्वारा रोड, इंदरवा चौक होती हुई बाईपास रोड स्थित पंचदेव हनुमान मंदिर तक पहुंची. पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर नृत्य-गान करते रहे और जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे. यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए पांच आकर्षक झांकियां निकाली गयी. एक वाहन से पुष्प वर्षा और दूसरे से इत्र वर्षा की जा रही थी. सबसे आगे चल रहे टैंकर से पानी का छिड़काव कर भक्तों को राहत दी जा रही थी, जो इस आयोजन की विशेषता बनी रही. यात्रा मार्ग में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी और चाय की उत्कृष्ट व्यवस्था की गयी थी. जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया. मौके पर कुल 201 निशान श्री श्याम बाबा को अर्पित किया गया. पंचदेव हनुमान मंदिर पहुंचकर हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ भव्य आरती में भाग लिया. कार्यक्रम के समापन पर श्री श्याम सेवा परिवार कार्यालय में प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के अध्यक्ष बंटी सहबादी, महामंत्री बबलू सिंह, मंत्री विक्की मोदी, कोषाध्यक्ष आशीष मोदी, नितेश बरबीघहिया, संचालक गिरधारी सोमानी, आनंद सिंह, संगठन मंत्री चिक्कू सेठ, बबलू मोदी, अजय मोदी, सुजय सिंह, सौरभ कुमार, नितिन मिश्रा, राजा चौरसिया, खुशबू सोनकर, नीलू कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >