बारिश से गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचे लोग

प्रखंड के बासोडीह पंचायत के राजघटी गांव निवासी श्रवण कुमार (पिता-अवध शर्मा) का कच्चा मकान बारिश में गिर गया.

सतगावां. प्रखंड के बासोडीह पंचायत के राजघटी गांव निवासी श्रवण कुमार (पिता-अवध शर्मा) का कच्चा मकान बारिश में गिर गया. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. बताया कि गुरुवार को अचानक मकान ढहने लगा. यह देख परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकलकर गये. समय रहते बाहर निकल जाने से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि उन्हें पीएम आवास का लाभ अभी तक नहीं मिला है. किसी तरह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. पीड़ितों ने बीडीओ से आवास योजना का लाभ देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >