सांवरे के प्रथम महोत्सव में सजा अलौकिक दरबार, झूमे लोग

सांवरे के प्रथम महोत्सव में सजा अलौकिक दरबार, झूमे लोग

प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया शहर के शिव वाटिका प्रांगण में शुक्रवार की रात श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा आयोजित प्रथम सांवरे का दरबार महोत्सव भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम बन गया. बाबा श्याम के भव्य एवं मनमोहक दरबार ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. पूरे पंडाल को रंग-बिरंगे पुष्पों, आकर्षक विद्युत सज्जा और इत्र की सुगंध से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह श्याममय हो उठा. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा के दिव्य शृंगार का दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया. कार्यक्रम में यजमान बनने का सौभाग्य शिवशंकर छोटू, रोहित मोदी, प्रभात सिंह एवं मोहित सेठी को प्राप्त हुआ. सावरे की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसके बाद उपस्थित सभी श्याम भक्तों ने हाथों में ज्योत लेकर बाबा के जयकारों के बीच भजनों का आनंद लिया. कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से आए प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर कर दिया. कोलकाता से पहुंचे सुप्रसिद्ध श्याम गायक निहाल ठाकरान ने “ऐसी मस्ती कहां मिलेगी श्याम रस पी ले….”, “कोई न कोई रास्ता निकालता है श्याम…..”, “साथी हमारा कौन बनेगा, तू न सुनोगे तो कौन सुनेगा….” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया. सेवादारों के विशेष आग्रह पर उन्होंने “मैं बाबा ले आया….” भजन प्रस्तुत किया, जिस पर पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया. वहीं लखनऊ से आईं श्याम प्रेमी विभा मिश्रा ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण आवाज में “मैं हार जाऊं ये हो नहीं सकता, बेटा अगर दुख में पिता सो नहीं सकता….” तथा “मैं मांगता तुझसे मेरे बाबा एक चीज जरूर देना, न दे जमाने की सारी खुशियां मगर न मुझको गुरूर देना.…” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं. कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल “जय श्री श्याम” के उद्घोष से गूंजता रहा. पटना से आए माधव सुल्तानिया ने भी अपने सुरों से भक्तों का मन मोह लिया. वहीं स्थानीय कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर बाबा श्याम का गुणगान किया और श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया. कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग एवं प्रसाद का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >