विशेष शिविर में 955 आवेदन, चयनित लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस

कोडरमा में विशेष शिविर के जरिए 622 आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किए गए. ऑनलाइन टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए.

कोडरमाः मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में आयोजित विशेष शिविरों में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 955 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट में 622 आवेदक सफल रहे, 170 असफल हुए, जबकि शेष अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए. मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय, रांची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के चयनित लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किए गए.

कोडरमा में आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी रवि जैन और जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने कुमार आदित्य, रंजन कुमार, राजा सिंह, दानिश कैफ, सुमित कुमार चौधरी, पीयूष प्रसाद यादव, राजा कुमार केसरी सहित अन्य लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा. कार्यक्रम में मोटर यान निरीक्षक कुमार शानू यादव, जोसफ टोप्पो, उदय शंकर बक्शी, अकुल रंजन, अम्मार सिद्दीकी, अभिषेक मरांडी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >