बांझेडीह प्लांट के मजदूरों की हड़ताल 26 से

श्रम कानूनों में संशोधन कर मारा जा रहा है मजदूरों का हक : सुभेंदु झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन की बैठक जयनगर : झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन बांझेडीह शाखा की बैठक एडमिन बिल्डिंग परिसर में सचिव विजय पासवान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 26 दिसंबर से प्लांट के अंदर होनेवाले मजदूरों की हड़ताल को सफल […]

श्रम कानूनों में संशोधन कर मारा जा रहा है मजदूरों का हक : सुभेंदु
झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन की बैठक
जयनगर : झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन बांझेडीह शाखा की बैठक एडमिन बिल्डिंग परिसर में सचिव विजय पासवान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 26 दिसंबर से प्लांट के अंदर होनेवाले मजदूरों की हड़ताल को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर यूनियन के प्रदेश प्रभारी सुभेंदु सेन ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों में संशोधन का मजदूरों का हक मार रही है.
मशीनों का प्रयोग कर मजदूरों का काम छीना जा रहा है. बांझेडीह में मजदूरों के हो रहे शोषण के लिए प्रबंधन से कहीं ज्यादा सरकार जिम्मेवार है. प्लांट के मजदूरों ने केंद्र सरकार द्वारा बढ़ायी गयी न्यूनतम मजदूरी को लागू करने के लिए आंदोलन का निर्णय लिया है, यह जरूरी भी था. कहा कि देश में मजदूरों के हक में नया प्रावधान लागू करने की राह में कई अड़चने है, जबकि अमीरों के पक्ष में बननेवाला कानून जल्द लागू हो जाता है. कहा कि देश की पूरी अर्थव्यवस्था मजदूरों पर निर्भर है और मजदूर प्रबंधन व मालिक पर निर्भर है. उन्होंने कहा कि मजदूर हित में फैसला लागू कराने के लिए एकजुट होकर प्रबंधन पर दबाव बनाये और 26 से शुरू हो रहे हड़ताल को सफल बनायें.
प्रबंधन को किसी भी कीमत पर मजदूरों की मांग को मानना होगा. यूनियन के सचिव विजय पासवान ने कहा कि प्रबंधन के समक्ष मजदूरों ने अपनी मांगों को रखा, वार्ता भी हुई पर मजदूरों की मांगे नहीं मानी गयी. तब जाकर हड़ताल का निर्णय लिया गया. मजदूरों की मांगों में केंद्र सरकार द्वारा बढ़ायी गयी न्यूनतम मजदूरी 42 प्रतिशत बढ़ायी जाये, प्लांट के दो नंबर गेट के पास एक मिनी गेट खोला जाये, जब से मजदूर काम पर लगे है, तब से एरियल जोड़ कर दिया जाये, मजदूरों को हाइट एलाउंस दिया जाये, दिसंबर 2013 में एलाउंस को लेकर हुए समझौते को लागू किया जाये तथा उसका प्रतिशत बढ़ायी जाये, सफाई मजदूरों को मेंटेनेंस मजदूरों की तरह सुविधा दी जाये आदि मांग शामिल हैं.
संचालन दशरथ पासवान ने किया. मौके पर बहादुर यादव, राजेंद्र यादव, उमाशंकर पासवान, सकलदेव यादव, छोटेलाल यादव, सुनील रजक, यमुना पासवान, श्याम सुंदर दास, केदार पासवान, सुरेंद्र पासवान, मंटू कुमार, प्रदीप रजक, सहदेव साव, शिवकुमार राम, सिकंदर, दिलीप गिरि, मनोज यादव, प्रमेश्वर यादव, रामचंद्र, उमेश पंडित, अनुप कुमार, दशरथ यादव, संजय पांडेय मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >