श्रद्धा से मनाया दादी जानकी का स्मृति दिवस

कार्यक्रम के दौरान केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन ने दादी जानकी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला.

झुमरीतिलैया. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अड्डी बांग्ला केंद्र में महिलाओं के सबसे बड़े आध्यात्मिक संगठन का नेतृत्व करने वाली दादी जानकी का स्मृति दिवस वैश्विक आध्यात्मिक दिवस के रूप में मनाया. कार्यक्रम के दौरान केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन ने दादी जानकी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि दादी जी संस्था की प्रमुख संचालिका होते हुए भी अत्यंत सरल, निर्मल और विनम्र स्वभाव की थीं. उनकी वाणी में मधुरता और स्पष्टता थी, जो हर किसी को प्रेरित करती थी. कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने दादी जानकी जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर सुनील अग्रवाल, शंकर चौरसिया, राजेंद्र प्रसाद, शंभू भाई, सुमन कुमार, चंद्रदेव महतो, संगीता अग्रवाल, मीना खेतान, रजनी खेतान आदि मौजूद थे. इधर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विशुनपुर रोड फूटानी चौक स्थित केंद्र में भी दादी जानकी जी का स्मृति दिवस श्रद्धा, सेवा और संकल्प के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी बीके जुली ने किया. मुख्य अतिथि नगर पर्षद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि दादी जानकी का जीवन त्याग, तपस्या और सेवा का अद्भुत उदाहरण है. मौके पर वार्ड पार्षद रेणु देवी, बीके रंजीता, बीके कल्याण, बीके राजीव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >