करियावां के ग्रामीणों ने रोका एस पौंड निर्माण कार्य

जयनगर : बांझेडीह पावर प्लांट के एसपौंड एरिया के लिए चिह्नित जमीन पर काम करने गये डीवीसी प्रबंधन को एक बार फिर ग्रामीणों के विरोध के कारण असफलता हाथ लगी. शुक्रवार की दोपहर डीवीसी प्रबंधन पुलिस प्रशासन के साथ जेसीबी लेकर उक्त स्थल पर काम करने पहुंची. मगर काम शुरू होने से पहले ग्रामीणों को […]

जयनगर : बांझेडीह पावर प्लांट के एसपौंड एरिया के लिए चिह्नित जमीन पर काम करने गये डीवीसी प्रबंधन को एक बार फिर ग्रामीणों के विरोध के कारण असफलता हाथ लगी. शुक्रवार की दोपहर डीवीसी प्रबंधन पुलिस प्रशासन के साथ जेसीबी लेकर उक्त स्थल पर काम करने पहुंची. मगर काम शुरू होने से पहले ग्रामीणों को भनक लग गयी और काफी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने काम शुरू होने से पहले काम को रोक दिया. ग्रामीणों के विरोध के सामने डीवीसी प्रबंधन व पुलिस प्रशासन की एक नहीं चली.
सूचना मिलने पर पूर्व विधायक अमित कुमार यादव एसपौंड स्थल पहुंच बगैर ग्रामीणों से वार्ता किये काम शुरू करने पर डीवीसी कर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा कि प्रबंधन धोखेबाजी का यह सिलसिला बंद करें, बिना ग्रामीणों के राय लिए यहां काम शुरू नहीं होगा. इस पर डीवीसी प्रबंधन के अधिकारी, पदाधिकारी ने कहा एसपौंड निर्माण नहीं होने के कारण प्लांट का विद्युत उत्पादन प्रभावित हो गया है, जिससे प्रबंधन घाटे में चल रही है. श्री यादव ने कहा कि किसी की जमीन लेने से पहले उसकी राय लेना जरूरी है, जब मामला न्यायालय के अधीन है, ऐसे में बल पूर्वक काम कराना गलत है.
प्रबंधन अपने रवैये में सुधार लाये, प्रबंधन की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी. मौके पर डीवीसी के डीजीएम मधुकांत झा, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, एसके आइन, माइका पुलिस निरीक्षक श्री ठाकुर, जयनगर थाना प्रभारी हरि नंदन सिंह, चंदवारा थाना प्रभारी विनोद यादव, डैम ओपी प्रभारी महेंद्र प्रसाद, स्थानीय तालेश्वर सिंह, पंसस कपिल बढ़ई, पोखराज राणा, एएसआइ लक्ष्मण गोप, विक्की राणा, अवधेश राणा, राजेश सिंह, रूप नारायण शर्मा, मुनिया खातून, बिहारी यादव, सिकंदर यादव, गोविंद यादव, मीना साव, उप प्रमुख बीरेंद्र यादव, कामेश्वर यादव, खलील मियां, शिव पूजन सिंह, भीम सिंह, विजय यादव मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >