पेटीएम से हो रहा है चाय व नाश्ते का भुगतान

कोडरमा बाजार : नोटबंदी के बाद नगदी लेन-देन में बढ़ती समस्या को देखते हुए एक ओर जहां सरकार कैशलेस भुगतान के लिए कार्यशाला व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर हर खास और आमलोगों को इसके प्रति जागरूक करने का काम कर रही है. वहीं दूसरी ओर सदर अस्पताल के सामने चाय नाश्ते की एक छोटी […]

कोडरमा बाजार : नोटबंदी के बाद नगदी लेन-देन में बढ़ती समस्या को देखते हुए एक ओर जहां सरकार कैशलेस भुगतान के लिए कार्यशाला व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर हर खास और आमलोगों को इसके प्रति जागरूक करने का काम कर रही है. वहीं दूसरी ओर सदर अस्पताल के सामने चाय नाश्ते की एक छोटी सी दुकान चलाने वाले और महावीर मुहल्ला निवासी किशोर राम ने अपने छोटे से होटल में पेटीएम लगाकर कैशलेस व्यवस्था शुरू की है.
किशोर होटल में आप महज पांच रुपये का चाय पिये या फिर 20 का नाश्ता आपको इसके लिए नकद भुगतान करने की जरूरत नहीं है, गुमटी में लगे पेटीएम के क्यू आर कोड में पेटीएम सुविधा से लैस मोबाइल से फोटो खींचे, पासवर्ड डाले और फिर कुछ सेकेंड में बिल का भुगतान हो गया.
गांव देहात से कोर्ट कचहरी आनेवाले लोगों के लिए यह कौतूहल का विषय बना हुआ है. बुधवार को गिरिडीह रोड निवासी सनी कुमार ने 10- 12 रुपये का नाश्ता किया और झट से पेटीएम से भुगतान कर दिया. उसने बताया कि पेटीएम या एसबीआइ से कैशलेस भुगतान काफी सरल और सुरक्षित है. वह इसका प्रयोग बखूबी कर रहा है.
किशोर राम ने बताया कि नोटबंदी के बाद नगदी लेनदेन में काफी परेशानी होने के कारण, आमदनी भी कम होने लगी थी, कई लोग बड़े नोट के कारण चाय नाश्ते भी कर नहीं पाते थे. जिससे पेटीएम की सुविधा शुरू की गयी. उन्होंने कहा कि अभी इसमें जागरूकता की कमी है कम ग्राहक ही इसका इस्तेमाल कर रहे है.
वहीं इ-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राजदेव महतो ने कहा कियह अच्छी शुरुआत है, इसके दूरगामी परिणाम आयेंगे. उन्होंने कहा कि जिले में कैशलेस व्यवस्था को लागू करने के लिए कई उपाय किये जा रहे है. उन्होंने कहा कि इसको बढ़ावा देने के लिए जन-धन खाता से कैशलेस व्यवस्था के तहत एक व्यक्ति दो बार लेनदेन करता है, तो उसे बतौर प्रोत्साहन राशि 10 रुपये दिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >