मरकच्चो में सड़क दुर्घटना, दो घायल

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के मरकच्चो बरियारडीह मुख्यमार्ग पर बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. इसमें कनेहरी निवासी बहादुर सिंह व उसके परिजन डोरंडा निवासी सोनू सिंह बाइक से मरकच्चो की ओर जा रहे थे. इसी दौरान संतुलन खोकर गिर गये और घायल हो गये. सूचना पाकर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह घटना स्थल […]

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के मरकच्चो बरियारडीह मुख्यमार्ग पर बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. इसमें कनेहरी निवासी बहादुर सिंह व उसके परिजन डोरंडा निवासी सोनू सिंह बाइक से मरकच्चो की ओर जा रहे थे. इसी दौरान संतुलन खोकर गिर गये और घायल हो गये.
सूचना पाकर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद बहादुर सिंह को रांची रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >